News Saga Desk
झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में कल यानि गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में चाकू और उस्तरे से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें की मृतक की पहचान अजय दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.