News Saga Desk
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष का उत्सव मना रहा है। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में एक वर्ष के भीतर छह प्रमुख कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनका उद्देश्य समाज को संगठित करना है।
इसी क्रम में संघ की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज रांची के डोरंडा, टाटीसिल्वे और धुर्वा समेत लगभग पांच स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। संघ की ओर से रांची में कुल 156 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सम्मेलन में महिला और पुरुषों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
इस मौके पर संघ के रांची प्रांत के भाग प्रमुख मनोज भारद्वाज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और सबल बनाना है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व शांति, भाईचारा और मेल-मिलाप का संदेश देता है। वर्तमान समय में जिस तरह से विश्व व्यवस्था में बदलाव आ रहा है, ऐसी स्थिति में हिंदुत्व का संदेश ही शांति का मार्ग प्रस्तुत करता है।
No Comment! Be the first one.