घर बैठे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग: जानें Indane, Bharat Gas और HP Gas के आसान तरीके

News Saga Desk

रांची: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब घर बैठे आसानी से की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक पांच अलग-अलग माध्यमों के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि नई बुकिंग के लिए पिछली डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिनों का अंतर होना अनिवार्य है। यदि 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं तो बुकिंग संभव नहीं होगी। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बुकिंग की कोशिश करने पर मैसेज के माध्यम से यह जानकारी मिल जाती है कि पिछली बार गैस कब ली गई थी और अगली बुकिंग कब की जा सकती है।

रांची के कई इलाकों में उपभोक्ता रहे परेशान

राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को भी लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए परेशान होना पड़ा। कई गैस एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता दिनभर इंतजार करते नजर आए। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑफलाइन बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबरों पर फोन नहीं लग रहा है, जिसके कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराहट में ज्यादा बुकिंग न करें। इससे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भी दिक्कत हो सकती है।

इन माध्यमों से कर सकते हैं सिलेंडर की बुकिंग

इंडेन गैस

व्हाट्सऐप : 75888-88824

मिस्ड कॉल : 84549-55555

आईवीआरएस : 77189-55555

मोबाइल एप : इंडियन ऑयल वन

वेबसाइट : cx.indianoil.in

भारत गैस

व्हाट्सऐप : 18002-24344

मिस्ड कॉल : 77109-55555

आईवीआरएस : 77150-12345

मोबाइल एप : हेलो बीपीसीएल

वेबसाइट : my.ebharatgas.com

एचपी गैस

व्हाट्सऐप : 92222-01122

मिस्ड कॉल : 94936-02222

आईवीआरएस : 88888-23456

मोबाइल एप : एचपी पे

वेबसाइट : myhpgas.in

Read More News

असम, बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है।...

Read More