झारखंड बजट सत्र समाप्त: CM हेमंत सोरेन ने विकास, त्योहार और विपक्ष पर कही बड़ी बातें

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में राज्य के विकास, आने वाले त्योहारों और सदन की कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आगामी प्रमुख त्योहार ईद और सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इन पर्वों को मनाएं।

राज्य के विकास को लेकर सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार वर्ष 2050 को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक और दूरदर्शी रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना बेहद जरूरी है और सरकार इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

बजट सत्र की कार्यवाही पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे सकारात्मक बताया, लेकिन विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में “सिर्फ कुर्सियां बची थीं, विपक्ष गायब था।”

वहीं, बजट सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने पूरे सत्र को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष ने बताया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। विपक्ष ने जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया, वहीं सरकार ने उन पर गंभीरता से विचार किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस सत्र में लिए गए फैसले आने वाले समय में झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे और राज्य की करीब साढ़े तीन करोड़ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More