रांची नगर निगम की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, मेयर समेत 53 पार्षदों ने ली शपथ

News Saga Desk

रांची मेयर रोशनी खलखो ने लिया शपथ ली। राजधानी रांची में नगर निगम की नई टीम ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। मेयर रोशनी खलखो सहित 53 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ उनके समर्थकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

शपथ लेने के बाद मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि रांची को साफ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके समाधान के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

वहीं, नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता के बीच काम करने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

रांची नगर निगम की नई टीम के गठन के साथ ही शहरवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि यह टीम अपने विकास के वादों को कितनी तेजी से जमीन पर उतारती है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More