News Saga Desk
रोशनी खलखो ने आज रांची नगर निगम की मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के उपायुक्त कार्यालय में भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ली। रांची के डीसी ने सभी को शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। शपथ लेने के बाद रोशनी खलखो ने रांची के विकास, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का संकल्प दोहराया। वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं और हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को लगभग 14,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर
रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव का नतीजा भी सामने आ गया है और वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने डिप्टी मेयर का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 39 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ नीरज कुमार अब रांची नगर निगम के निर्वाचित डिप्टी मेयर बन गए हैं। लोग नीरज कुमार की जीत का जश्न मनाते नजर आए। जीत के बाद नीरज कुमार ने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि वह शहर के विकास के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।
No Comment! Be the first one.