नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

News Saga Desk

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की नन्हीं शावक अब पूरी तरह स्वस्थ है और लगभग 4 माह की हो चुकी है। अब दर्शक भी इस नन्हीं शेरनी के दीदार कर सकेंगे।

उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि यह उद्यान के लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। पहले यहाँ मौजूद एशियाई और हाइब्रिड शेरों के वृद्धावस्था के कारण निधन हो जाने से शेर का बाड़ा खाली हो गया था। इसके बाद विशेष प्रयासों के तहत नंदनवन जू एंड जंगल सफारी से एशियाई शेरों की एक जोड़ी (नर ‘अभय’ और मादा ‘सबरी’) को 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची लाया गया।

12 अगस्त 2025 को दोनों शेरों का सफलतापूर्वक मिलन कराया गया, जिसके बाद 28 नवंबर 2025 को मादा ‘सबरी’ ने एक नन्हीं मादा शावक को जन्म दिया। जन्म के करीब 10 दिन बाद शावक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। ऐसे में उसे उसकी माँ से अलग कर उद्यान के पशु अस्पताल में विशेष देखभाल के साथ पाला गया।

उद्यान के सहायक वन संरक्षक, पशु चिकित्सक, वन क्षेत्र पदाधिकारी, जीव वैज्ञानिक और वन रक्षियों की टीम के निरंतर प्रयासों से अब शावक पूरी तरह स्वस्थ है और तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल उसे उसकी माँ ‘सबरी’ के पास स्थित नर्सरी में रखा गया है, जहाँ उसकी लगातार निगरानी और देखभाल की जा रही है।

दर्शकों के लिए खास व्यवस्था करते हुए उद्यान में एक टीवी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें सीसीटीवी के जरिए नन्हीं शावक का लाइव दीदार कराया जाएगा। इससे लोग सुरक्षित तरीके से इस प्यारे शावक को देख सकेंगे।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं एचओएफएफ संजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More