उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

News Saga Desk

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए कुल 22 पुलिस पदाधिकारियों को दोनों जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

रांची में 10 अधिकारी तैनात

रांची जिले में 10 पुलिस पदाधिकारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें अभिषेक कुमार, समीर कुमार तिर्की, नूर मुस्तफा अंसारी, संतोष कुमार मिश्रा, साजिद जफर, सुजीत राय, प्रदीप उरांव, संजीव कुमार मिश्रा, फौजान अहमद और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। सभी अधिकारी 26 मार्च 2026 के अपराह्न से कार्यक्रम समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

खूंटी में 12 अधिकारी तैनात

खूंटी जिले में 12 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें रनवीर सिंह, चंदन कुमार वत्स, शिवेन्द्र, रामजी महतो, हिमांशु चंद्र मांझी, डेविड ए. ढोढ़राय, राजेश कुमार, वीरेंद्र टोप्पो, शंकर कामती, इकुड डुंगडुंग, वेंकटेश कुमार और कुमार विनोद शामिल हैं। इनकी ड्यूटी 25 मार्च के पूर्वाह्न से कार्यक्रम समाप्ति तक निर्धारित की गई है।

समय पर रिपोर्टिंग के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी तय तिथि पर संबंधित जिले के एसएसपी या एसपी को रिपोर्ट करें। यदि कोई अधिकारी अवकाश पर हो, तो उनके स्थान पर वैकल्पिक अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा पर विशेष नजर

उप-राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची और खूंटी दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More