सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

News Saga Desk

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के मेले के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें की, परिवार के साथ मेला देखने गई 12 वर्षीय छात्रा के साथ एक मनचले युवक ने दुष्कर्म कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी, पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक है। परिवार सहित मेला घूम रही नाबालिग से आरोपी ने धोखे से संपर्क किया। उसने लड़की से कहा कि “तुम्हारे जीजा मेले में दुकान लगाए हैं और बुला रहे हैं।” भोली बच्ची आरोपी के साथ चली गई, लेकिन वह उसे जीजा के पास नहीं ले गया।

इसके बजाय पास के एक सुनसान स्कूल में ले जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। जब परिवार को देर होने का अहसास हुआ तो वे बच्ची को खोजने लगे। बच्ची के जीजा ने बाइक से तलाश शुरू की और स्कूल के पास सुनसान जगह पर रोती हुई बच्ची को पाया। घर ले जाने पर बच्ची के कपड़े खून से भीगे हुए थे। दादी के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना बता दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिवार ने बसंतपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि आरोपी उसी निजी स्कूल का चालक था जहां पीड़िता पढ़ती है।

विश्वास का यह घोर हनन समाज में आक्रोश पैदा कर रहा है। पुलिस आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More