मिडिल ईस्ट की जंग ट्रंप पर पड़ने लगी भारी, अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन तेज

News Saga Desk

मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है और हालात हर दिन और भयावह होते जा रहे हैं। अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों के पलटवार में ईरान भी इजराइल और खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। एक ओर पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है, तो दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध नीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (स्थानीय समय) को अमेरिका के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और ‘नो किंग्स’ नाम से आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शन देशव्यापी स्तर पर आयोजित किए गए, जिनमें आम नागरिकों के साथ सामाजिक संगठनों और एक्टिविस्ट्स ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की नीतियों के कारण न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ा है, बल्कि इसका असर आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब अमेरिका की आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल रहा है और यह मुद्दा आने वाले समय में और बड़ा रूप ले सकता है। ऐसे में साफ है कि यह जंग अब खुद डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More