कांग्रेस का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा – यौन शोषण के आरोपियों को संरक्षण देती है भाजपा

News Saga Desk

कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रमा खलखो ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस वार्ता में रमा खलखो ने कहा कि भाजपा यौन शोषण और रेप जैसे जघन्य अपराधों में अपने नेताओं और रसूखदारों को बचाने का प्रयास करती रही है।

कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रमा खलखो ने दावा किया कि वर्तमान में भाजपा के 44 सांसदों और विधायकों पर यौन शोषण के मामले दर्ज हैं, लेकिन पार्टी उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। रमा खलखो ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी साक्ष्यों के साथ ‘लीपा-पोती’ कर दोषियों को बचाने की कोशिश की गई। इसके अलावा उन्होंने गोवा में 30 नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुराचार और महाराष्ट्र में एक धर्मगुरु पर 18 यौन शोषण के मामले होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने को भाजपा की शह बताया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर वे चुप नहीं बैठेंगे और भाजपा के इस ‘चाल-चरित्र’ को पूरे देश में उजागर किया जाएगा।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More