रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पंकज कुमार नामक व्यक्ति महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी और उनकी साथी महिला के साथ मारपीट करने के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

चप्पलों की माला और कालिख से पूरे मोहल्ले में घुमाया

घटना के दौरान आरोपियों ने महिला और एक अन्य महिला के गले में चप्पलों की माला पहनाई और उनके चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और गलत नीयत से उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

झूठे आरोप के माध्यम से अपमान

पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे और परिचितों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर यह पूरी घटना अंजाम दी गई। इस मामले ने केवल शारीरिक हमला ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक अपमान का गंभीर रूप ले लिया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, आरोपियों को जेल भेजा

महिला की शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता खूंटी की रहने वाली

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला खूंटी जिले की रहने वाली है और रांची में किराए के मकान में रह रही थी। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें अपमानित किया गया।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More