रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र में कुएं में गिरा एक हाथी, कुएं के मालिक ने मांगा मुआवजा

News Saga Desk

रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना बुंडू वन प्रक्षेत्र की है जहां हाथी के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, राहत की बात यह रही कि हाथी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और वह कुएं के अंदर सुरक्षित था।

हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी। इसको लेकर करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोकझोंक चलती रही। अंततः वन विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर भुगतान किया, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।

इसके बाद जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया। हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More