रांची एयरपोर्ट थाना नए भवन में शिफ्ट, आधुनिक सुविधाओं से पुलिसिंग होगी तेज

News Saga Desk

राजधानी रांची का एयरपोर्ट थाना अब नए और आधुनिक भवन में स्थानांतरित हो गया है। गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नए भवन में प्रवेश कर विधिवत कामकाज शुरू किया।

इस अत्याधुनिक थाना भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया था। उद्घाटन के बाद से भवन में आंतरिक सज्जा और तकनीकी संसाधनों को विकसित करने का कार्य जारी था, जो अब पूरी तरह से पूर्ण हो चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गुरुवार से थाना का समस्त कार्य पुराने भवन से नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नई सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुंचाया जाए।

नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें बेहतर कार्यालय व्यवस्था, रिकॉर्ड के लिए डिजिटल सिस्टम और आम नागरिकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। इससे पुलिस के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी और शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।

नए भवन में शिफ्टिंग के बाद थाना आने वाले लोगों को अब अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता के साथ समन्वय भी बेहतर होगा।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More