हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

News Saga Desk

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में बलि प्रथा से जुड़ा एंगल है। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें एक भाजपा नेता भी शामिल है।

राँची में झामुमो का आक्रोश मार्च

राजधानी राँची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। अल्बर्ट एक्का चौक पर जिला संयोजक मुस्ताक आलम के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि यह जघन्य हत्याकांड बेहद दुखद है और झामुमो इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन अब जांच से सामने आया कि कांड का सूत्रधार भाजपा से जुड़ा व्यक्ति है।

रामगढ़ में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

रामगढ़ में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि मासूम बच्ची की हत्या गंभीर मामला है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा पर गंभीर आरोप और सख्त सजा की मांग

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मामले को पहले भटकाने की कोशिश कर रहे थे। अब जब आरोपी का भाजपा से संबंध सामने आया है, पार्टी खामोश है। प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। रामगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कार्यालय से निकलकर मेन रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचे और सभा कर अपना विरोध जताया।

मामले ने सियासी रंग पकड़ लिया

हजारीबाग कांड के खुलासे के बाद यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रूप ले चुका है। पुलिस जांच जारी है, वहीं राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में इस कांड को लेकर सियासी तनाव बढ़ने की संभावना है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More