चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

News Saga Desk

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गंधरिया गांव के बहराकोचा निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

टहलने निकले, लेकिन घर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र यादव रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अगले दिन उनका शव गांव के समीप मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों की नजर गांव के पास पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी देवरिया पंचायत के मुखिया कृष्णा दुबे को दी। मुखिया ने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामला सामने आया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर भी छानबीन की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजन और ग्रामीण इस घटना को हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि योगेंद्र यादव की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More