बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे

News Saga Desk

रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस मामले का तेजी से उद्भेदन किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। इस मामले में सिटी एसपी पारस राणा प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे।

क्या था मामला

बता दें कि, बीती शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने हरिहर सिंह रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।

हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश हथियार से लैस थे और दुकान में घुसते ही लोगों को चुप रहने की धमकी दी। भय के कारण कोई भी उनका विरोध नहीं कर सका, जिससे अपराधी आसानी से लूट को अंजाम देकर निकल गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई।

CCTV से मिली अहम सुराग

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ मामले का खुलासा किया, बल्कि शहर में बढ़ते अपराध को लेकर कड़ा संदेश भी दिया है।

Read More News

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई...

रांची में बेटे ने जुआ विवाद में की पिता की बेरहमी से ह’त्या, कुदाल से वार कर उतारा मौ’त के घाट

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे

रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड...

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: श्रम मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट पर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, दिए जांच के निर्देश

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव...

Read More