धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट, 21वें दिन कलेक्शन पहली बार सिंगल डिजिट में

News Saga Desk

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। रिलीज के 21वें दिन फिल्म की कमाई पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंच गई है।

21वें दिन सबसे कम कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 21वें दिन करीब 7.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इससे पहले 20वें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

हालांकि गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,041.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही इसने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

दुनियाभर में कायम है दबदबा

वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। अब तक ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,653.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

नई फिल्मों से बढ़ेगी टक्कर

अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज से चुनौती मिलने वाली है। खासतौर पर फिल्म डकैत, जिसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष नजर आएंगे, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई फिल्मों की एंट्री ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर कितना असर डालती है।

Read More News

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने हस्तकरघा को...

Read More