मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, संजय झा बोले-13 तारीख के बाद बनेगी नई सरकार

News Saga Desk

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद 13 अप्रैल के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शपथ ग्रहण का समय और पटना लौटने की योजना

संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लगभग दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद वे पटना लौटेंगे और तभी नई सरकार गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

नेताओं के बयान

दिल्ली रवाना होने से पहले मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि “अभी तो नीतीश कुमार ही हैं, इस्तीफा देने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।” कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी कहा कि नीतीश कुमार अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है।

इस्तीफे के बाद एनडीए की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में नए नेता का चुनाव होगा, जो मुख्यमंत्री पद का दावा पेश करेगा। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पहले से तय रोडमैप के अनुसार समय-सीमा और कदमों के साथ आगे बढ़ रही है।

Read More News

रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरते यात्री को आरपीएफ ने बचाया..देखें वीडियो

रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक यात्री की छोटी सी लापरवाही उसकी...

Read More