News Saga Desk
राजधानी रांची के दीपाटोली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, बांधगाड़ी निवासी हिमांशु मुंडा पिछले 48 घंटे से घर नहीं लौटा है, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। वह रोज की तरह मोहल्ले में खेलने गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
हिमांशु के अचानक लापता होने से परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार, वह बिना बताए कहीं नहीं जाता था, ऐसे में उसका अचानक गायब होना उन्हें बेहद परेशान कर रहा है। उसकी मां नीतू नगरुवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता रंजीत मुंडा लगातार बेटे की तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार का कहना है कि अब तक किसी तरह की कॉल या सूचना भी नहीं मिली है।
पुलिस से शिकायत, लोगों से अपील
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की तलाश शुरू करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क करें।
लापता किशोर का विवरण
- नाम- हिमांशु मुंडा
- पिता- रंजीत मुंडा
- माता- नीतू नगरुवार
- पता- बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची
- उम्र- 14 वर्ष
- लापता होने का समय- 07 अप्रैल 2026, दोपहर 4 बजे
- संपर्क नंबर- 8709002060, 9304946708
परिवार ने लोगों से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि हिमांशु का जल्द पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटी सी जानकारी भी बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद कर सकती है।
No Comment! Be the first one.