रांची सदर अस्पताल होगा अपग्रेड, 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी विंग की योजना

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची के सदर अस्पताल को अब पूरी तरह अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है, मरीजों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी विंग बनाया जाएगा बता दें कि गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस योजना की जानकारी दी और अधिकारियों को जमीन चिन्हित करने तथा डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।

कैंसर मरीजों के लिए विशेष सुविधा

राज्य में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है, अब प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए अलग से डे-केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रेडिएशन उपचार के लिए विशेष बंकर भी बनाए जाएंगे, ताकि मरीजों को सुरक्षित और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

IPHS मानकों के अनुसार होंगे अस्पताल विकसित

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी सदर अस्पतालों को इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड यानी (IPHS) के अनुरूप विकसित किया जाएगा, इसके तहत अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी बता दें कि बोकारो, धनबाद, सरायकेला, चाईबासा, गोड्डा और रामगढ़ के प्रोजेक्ट में संशोधन कर पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, जबकि धनबाद, साहिबगंज, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ और गढ़वा के रेनोवेशन प्लान को मंजूरी मिल चुकी है।

नामकुम में बनेगा बड़ा ट्रेनिंग सेंटर

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रांची के नामकुम में 500 लोगों की क्षमता वाला बड़ा ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। यहां एंबुलेंस, ट्रॉमा, इमरजेंसी और ICU सेवाओं से जुड़े स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर्मियों की कमी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आम लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इस पूरी योजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, जिससे लोगों की बड़े शहरों और निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में ही नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराया जाए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More