रांची में सिदो-कान्हू जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड को बताया वीरों की भूमि

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची के सिदो-कान्हू उद्यान, मोरहाबादी में शनिवार को यानी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

झारखंड को बताया वीरों की धरती

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां अनेक महान सपूतों ने जन्म लिया है, उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उस समय से संघर्ष किया है, जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत भी नहीं हुई थी।

सिदो-कान्हू के संघर्ष को किया नमन

सीएम ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष का बिगुल फूंका था। उनका जीवन आज भी साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।

जयंती का राष्ट्रीय महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू की जयंती का देशभर में विशेष महत्व है। इस अवसर पर लोग उनकी प्रतिमा, तस्वीरों और शहादत स्थलों पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को याद करते हैं।

आदिवासी समाज के लिए गौरव का दिन

उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश, विशेषकर आदिवासी समाज के लिए गर्व का प्रतीक है। ऐसे वीर सपूतों ने अपने संघर्ष से इतिहास रचा और समाज को नई दिशा दी।

Read More News

वित्तीय संकट को लेकर BJP का हमला कहा – कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन ट्रेजरी घोटाले की जांच पर सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य इस समय वित्तीय संकट के...

Read More