बोकारो-हजारीबाग अवैध निकासी कांड की हाई लेवल जांच, CID भी करेगी पड़ताल

News saga Desk

बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी मामले में अब उच्चस्तरीय जांच का फैसला लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच वित्त विभाग की एक हाई लेवल कमेटी करेगी।

जांच कमेटी की अध्यक्षता एक आईएएस अधिकारी करेंगे, जबकि तकनीकी पहलुओं की पड़ताल के लिए महालेखाकार (एजी) कार्यालय के एक वरीय अधिकारी को भी टीम में शामिल किया जाएगा।

CID को सौंपी जा सकती है आपराधिक जांच

मामले में आपराधिक षड्यंत्र और अधिकारियों-कर्मियों की संलिप्तता की जांच सीआईडी करेगी। वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore ने इस संबंध में मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर समग्र जांच कराने का प्रस्ताव दिया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि बोकारो और हजारीबाग के साथ-साथ अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जाए। साथ ही, अब तक दर्ज सभी प्राथमिकी (FIR) को सीआईडी को ट्रांसफर करने पर भी उच्चस्तरीय निर्णय लिया जा सकता है।

रांची कोषागार की भी जांच शुरू

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची कोषागार की भी जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती चरण में पुलिसकर्मियों के पिछले तीन वर्षों के वेतन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य विभागों के भुगतान और निकासी की भी समीक्षा होगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी संभावित गड़बड़ी का समय रहते पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More