पैसे की लेन-देन के सवाल पर बहस, वीडियो बनता देख भड़के जयराम, गुस्से में तोड़ा फोन

News saga Desk

हमेशा चर्चा में बने रहने वाले युवा विधायक जयराम महतो एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहें लेकिन इस बार सुर्खियां उनका गुस्सा बटोर रहा है बता दें कि झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डुमरी के विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रविवार को पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने के लिए निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ऐसा हंगामा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया।

कैंडल मार्च केके दौरान माहौल तब गर्म हो गया, जब पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी के आरोपों का मुद्दा उठाया गया। रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि जेएलकेएम की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने बेटी की तलाश में मदद के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये लिए थे। महिला का कहना है कि उसने यह पैसा स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर दिया था। इसी मुद्दे को जब एक महिला ने कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो के सामने उठाया, तो विधायक का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और इसी बीच, विधायक की नजर एक युवक पर पड़ी, जो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।
इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया आक्रोशित विधायक ने युवक का मोबाइल छीन लिया और उसे सड़क पर पटक दिया। मोबाइल मौके पर ही टूट गया और वहां मौजूद लोग यह सब देखकर हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस व्यवहार पर नाराजगी भी जताई।

विवाद बढ़ता देख विधायक जयराम महतो मौके से अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More News

वित्तीय संकट को लेकर BJP का हमला कहा – कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन ट्रेजरी घोटाले की जांच पर सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य इस समय वित्तीय संकट के...

Read More