दिल्ली से लेकर रांची तक बाबा साहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि, सभी ने संविधान निर्माता को किया याद

News Saga Desk

देश भर में मनाई जा रही बाबा साहेब की जयंती जहां एक ओर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन सहित कई दिग्गजों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रदांजलि अर्पित की वही रांची में भी भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

राजधानी रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

माल्यार्पण के उपरांत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका कार्य केवल देश तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More