News Saga Desk
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। कर्नाटक से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी तड़के सुबह एक ‘रेडी-मिक्स’ लॉरी (सीमेंट मिक्सर ट्रक) से टकरा गई और 8 लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल (Yemmiganur mandal) के चिलकलडोना (Chilakaladona) गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 167 (NH 167) पर हुई। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी, सामने से आ रही एक रेडी-मिक्स कंक्रीट लॉरी (टैंकर) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु (Chikkamagaluru) जिले के निवासी थे। वे मंत्रालयम में राघवेंद्र स्वामी मठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में 5 महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है।
सहायता और कार्रवाई
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) की घोषणा की है। घायलों को इलाज के लिए अडोनी (Adoni) और एम्मिगनूर (Yemmiganur) के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी. अनिता ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
No Comment! Be the first one.