News Saga Desk
राजधानी रांची के हेहल स्थित SIRD सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की जानकारी और क्षमता विकास को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला की शुरुआत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया.इस मौके पर JSLPS के CEO सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण श्रृंखला के तहत कुल 6 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान कार्यशाला में 60 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक एक महत्वपूर्ण साधन है. जो काम को आसान बनाती है, लेकिन वह कभी भी मनुष्य की जगह नहीं ले सकती. उन्होंने कहा कि AI को समझना और उसका सही उपयोग करना समय की जरूरत है.
No Comment! Be the first one.