जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी में एक बार फिर सालों पुराना 200KG का बम मिला

News Saga Desk

जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा–नागुड़साईं क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब गांव के कुछ लोगों ने एक संदिग्ध वस्तु देखी। बता दें कि जमशेदपुर जिले के पानीपोड़ा–नागुड़साईं क्षेत्र से एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिलने से हड़कंप मच गया है यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है।

ते बम उस समय मिला जब नदी में पानी कम था। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी और रेतीली सतह के बीच उन्हें एक विशाल आकार की लोहे जैसी वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाने पर पता चला कि वह एक शक्तिशाली बम है. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान को दी।

ग्रामीणों के अनुसार, नदी में मिला यह मिसाइल बम 200 किलो से अधिक हो सकता है। वहीं, इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने की खबर गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत दूरी बना ली. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस पूरे मामले में प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना और बम निरोधक दस्ते को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही विशेषज्ञों के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मिसाइल बम किस स्थिति में है और इसे कैसे निष्क्रिय किया जाएगा। वहीं, लगातार तीसरी बार मिसाइल बम मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी जिले में दो बम मिले थे जिसे बम निरोधक दस्ते ने सफलता पूर्वक निष्क्रिय किया था।

Read More News

Read More