BJP ने उत्पाद सिपाही परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में की CBI जांच की मांग

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी ने उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्न पत्र लीक मामले में एक बार फिर से सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व विधायक अमित मंडल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्न पत्र लीक मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच आग्रह कर चुका है।

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसका ध्यान रखते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। नवीन जायसवाल ने कहा कि तमाड़ में यदि 169 बच्चों को कोचिंग सेंटर द्वारा परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी तब उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस का बयान और जेएसएससी के अध्यक्ष का बयान जिस तरह से आया है उससे स्पष्ट होता है कि मामले की लीपापोती की भरपूर कोशिश की गई है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली की प्रक्रिया वर्ष 2023 से चल रही है। जिस तरह से परीक्षा प्रक्रिया में पहले दौड़ और उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया उससे संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 12 युवाओं ने अपनी जान गंवा दी थी।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More