राज्य में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर, लातेहार सहित कई जिलों में बदले उपायुक्त

News Saga Desk

झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन करते हुए कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को सचिवालय, आयोग, जेएसएलपीएस, कॉरपोरेशन, पर्षद से हटाकर जिलों की कमान दी गई है।

राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, कर्ण सत्यार्थी को गुमला और मेधा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है. लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा और हेमंत सती को हजारीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनीष कुमार को चाईबासा, ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है।

वहीं, दिलीप प्रताप सिंह को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है. सरकार के इस व्यापक फेरबदल से प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी.

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More