News Saga Desk
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 19 अप्रैल को राज्य भर में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हो रही है। राजधानी बात करें तो रांची में 96 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है, जहाँ अभ्यर्थियों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू की गई है, जहाँ बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
परीक्षा का समय:
प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
प्रशासन द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए होटलों में छापेमारी जैसी एहतियाती कार्रवाई भी की गई है ताकि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो सके। जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा शुरू हो गई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। देवघर के आर. मित्रा स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने-अपने हॉल नंबर के अनुसार प्रवेश करते नजर आए। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही, वहीं अंदर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित समय के अनुसार ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
No Comment! Be the first one.