‘इंडी गंठबंधन’ पर भाजपा का हमला, कहा विपक्ष ने अपना चेहरा उजागर किया

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों की वजह से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो सका।

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण और देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

सर्वानंद सोनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है, जिसके लिए 33% आरक्षण अहम कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

वहीं, श्रेयसी सिंह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने महिला आरक्षण के खिलाफ मतदान कर अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यहां महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल आर्थिक सहायता दी जा रही है, लेकिन उनकी राजनीतिक भागीदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More