News Saga Desk
रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक जल्दबाजी में केवल राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से पेश किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल अपने उद्देश्य में विफल रहा है और जमीनी स्तर पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।
सोमनाथ मुंडा ने कहा कि सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा में यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ था, लेकिन अब तक इसके क्रियान्वयन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और न ही इसकी कोई स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे के जरिए महंगाई, बेरोजगारी और अन्य ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस नीति का विरोध करती है और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग करती है।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने भी सरकार से स्पष्ट रोडमैप पेश करने की मांग की।
No Comment! Be the first one.