News Saga Desk
21 अप्रैल 2026 की सुबह देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती मंदिरों को जोड़ने वाला पवित्र गठबंधन टूट गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक यह गठबंधन (लाल धागा) टूटना श्रद्धालुओं के लिए एक दुर्लभ घटना बन गयी। यह धागा बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के मंदिरों के शिखरों को जोड़ता है, जो शिव-शक्ति के अटूट विवाह और उनके पवित्र मिलन को दर्शाता है।
श्रद्धालुओं के लिए इस धागे का अंश पाना बहुत सौभाग्य की बात मानी जाती है। मान्यता है कि इस धागे को घर में रखने या धारण करने से वैवाहिक सुख और सुख-समृद्धि आती है, यही कारण है कि जब धागा टूटा तो इसे लेने के लिए भक्तों में होड़ मच गयी। परंपरा के अनुसार, गठबंधन टूटने या पुराना होने पर इसे मंत्रोच्चार के साथ नया धागा बांधकर पुनः स्थापित किया जाता है। इसे “गठबंधन चढ़ाना” कहते हैं, जो मंदिर की सबसे मुख्य रस्मों में से एक है।
मंदिर के पुजारियों ने तुरंत धागे को फिर से बांध दिया, लेकिन इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी आस्था और उत्सुकता देखी गई।
No Comment! Be the first one.