ACB की बड़ी कार्रवाई, 42 हजार रिश्वत लेते नवी मुंबई नगर निगम के उपायुक्त गिरफ्तार

News Saga Desk

Anti-Corruption Bureau (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका के एक उपायुक्त को 42 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए

जानकारी के मुताबिक, आरोपी उपायुक्त एक पीड़ित से किसी काम के एवज में 42 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

लगातार हो रही हैं कार्रवाई

ACB की ओर से हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले वसई तहसील क्षेत्र में एजेंसी ने 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते एक निजी कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था।

बढ़ी निगरानी, सख्त संदेश

इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब छोटे कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक किसी को बख्शा नहीं जा रहा है। ACB की सख्ती के बाद सरकारी विभागों में सतर्कता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि मामला 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच ऐरोली क्षेत्र में किए गए काम के भुगतान से जुड़ा है, जिसके बदले पैसे मांगे गए थे.कई महीनों से पीड़ित के बिल को लटका कर रखा गया. आखिर में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More