News Saga Desk
रांची | Jharkhand Academic Council के अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने शुक्रवार को कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। मार्च के पहले सप्ताह में OMR शीट पर आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से कुल 4,10,258 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,06,883 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस अवसर पर जैक के सचिव जयंत मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बेटियों ने फिर दिखाया दम
जारी परिणाम के अनुसार, इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.22% रहा, जबकि छात्रों का सफलता प्रतिशत 99.12% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर इस वर्ष का रिजल्ट 99.17% रहा, जो वर्ष 2025 के मुकाबले अधिक है।
जिलों का प्रदर्शन: बोकारो अव्वल, सिमडेगा पीछे
जिलावार परिणाम में बोकारो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.63% सफलता दर हासिल की। इसके बाद कोडरमा और हजारीबाग का स्थान रहा। वहीं सिमडेगा का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां 98.20% छात्र सफल हुए।

प्रमुख आंकड़े एक नजर में:
- कुल परीक्षार्थी: 4,10,258
- कुल सफल: 4,06,883
- कुल पास प्रतिशत: 99.17%
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.22%
- छात्रों का पास प्रतिशत: 99.12%
प्रमंडलवार सफलता दर:
- उत्तरी छोटानागपुर: 99.453% (सर्वश्रेष्ठ)
- संताल परगना: 99.427%
- पलामू प्रमंडल: 99.118%
- कोल्हान प्रमंडल: 99.058%
- दक्षिणी छोटानागपुर: 99.021%
इस बार का रिजल्ट एक बार फिर झारखंड के छात्रों की मेहनत और शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है, जिसमें बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
No Comment! Be the first one.