Proposal के बहाने प्रेमी को जिंदा जला दिया, झूठ बोलकर घर बुलाया उसकी आंखों पर पट्टी बंधी और फिर…

News Saga Desk

बेंगलुरु में प्यार और भरोसे का एक खौफनाक अंत सामने आया है, जहाँ 27 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी को “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” (Western-style proposal) के बहाने अपने घर बुलाया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जला दिया। यह घटना बेंगलुरु के अंजनापुरा (Anjanapura) इलाके में हुई, जहाँ मृतक किरण (27) अपनी प्रेमिका प्रेरणा (27) के घर गया था।

प्रेरणा ने किरण को सरप्राइज देने का झांसा दिया और अपने घर बुलाया जहां उसने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी से बांध दिया। जब किरण ने बंधन का विरोध किया, तो प्रेरणा ने कहा कि यह विदेश में चल रहा एक नया ट्रेंड है। प्रेमी भी ट्रेंड का सुनकर उत्सुक हो गया और खुद को कुर्सी से बंधवा लिया।
विश्वास में आकर किरण ने उसे अपना हाथ-पैर बांधने दिए। इसके बाद, उसने पहले से ही वहां मौजूद पेट्रोल और केरोसिन उस पर डाला और आग लगा दी।जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका प्रेरणा को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया था। जो अब पुलिस के लिए सबूत का काम करेगी। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे और पिछले एक-दो साल से रिलेशनशिप में थे। आरोपी प्रेमिका इस बात से नाराज थी कि उसका बॉयफ्रेंड उसे नजरअंदाज कर रहा था और उससे शादी करने से इनकार कर रहा था

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More