EPFO से जुड़े ये 8 बड़े बदलाव, UPI-ATM से मिलेंगे पैसे, कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Newssaga Desk

अगर आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ कटता है, तो ये जरूरी खबर आपके लिए है। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) जल्द ही अपना नया सिस्टम EPFO 3.0 लागू करने जा रहा है, जिसके तहत पीएफ निकासी को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाया जाएगा। EPFO 3.0 का मुख्य उद्देश्य पीएफ (PF) से जुड़े जटिल और समय लेने वाले प्रोसेस को खत्म करना है। नए सिस्टम में UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी प्रक्रिया और एंप्लायर पर निर्भरता काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

क्या बदलने वाला है EPFO 3.0 में

  1. UPI और ATM से निकासी

अब आप PF का पैसा सीधे UPI या ATM के जरिए निकाल सकेंगे, जैसे बैंक खाते से पैसे निकालते हैं।

  1. ऑटो-सेटलमेंट लिमिट ₹5 लाख

ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है। इससे ज्यादातर क्लेम कुछ घंटों या एक दिन में ही निपट जाएंगे।

  1. एंप्लायर की मंजूरी जरूरी नहीं

अब ज्यादातर मामलों में एंप्लायर की जरूरत नहीं होगी। Aadhaar OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकेगा।

  1. पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

फॉर्म भरने या ऑफिस जाने की जरूरत खत्म होगी। पूरा सिस्टम डिजिटल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

  1. UPI ऐप्स से कनेक्टिविटी

सिस्टम को National Payments Corporation of India (NPCI) से जोड़ा जा रहा है, जिससे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा मिल सकती है।

PF निकासी के नए नियम

1 महीने की बेरोजगारी: 75% तक निकासी
2 महीने की बेरोजगारी/रिटायरमेंट (58 वर्ष): 100% निकासी
3 शादी, पढ़ाई, घर आदि के लिए: नियमों के अनुसार आंशिक निकासी

क्लेम की नई कैटेगरी

EPFO ने निकासी को तीन हिस्सों में बांटा है:

जरूरतें: इलाज, शिक्षा, शादी
हाउसिंग: घर खरीदना, बनाना या मरम्मत
स्पेशल कंडीशन: बेरोजगारी, रिटायरमेंट

इससे क्लेम रिजेक्ट होने के मामले कम होंगे और प्रक्रिया आसान बनेगी।

इन शर्तों का रखना होगा ध्यान?

UAN एक्टिव होना चाहिए
Aadhaar लिंक होना जरूरी
PAN लिंक होना चाहिए (TDS से बचने के लिए)
बैंक डिटेल (IFSC सहित) अपडेट हो
मोबाइल नंबर एक्टिव हो

बैंक इंटीग्रेशन से मिलेगी तेजी

EPFO ने 32 बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिनमें State Bank of India, HDFC Bank और ICICI Bank शामिल हैं। इससे क्लेम प्रोसेसिंग और भी तेज होगी।

टैक्स नियम में कोई बदलाव नहीं

5 साल की नौकरी के बाद PF निकासी: पूरी तरह टैक्स फ्री।
5 साल से पहले ₹50,000 से ज्यादा निकासी: TDS लागू।
PAN लिंक नहीं होने पर ज्यादा TDS कट सकता है।

EPFO 3.0 के लागू होने के बाद PF निकासी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और बेहद आसान हो जाएगी। इससे खासतौर पर सैलरीड कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें अपने पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ये सभी बदलाव मई 2026 तक लागू हो सकते हैं।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More