चाईबासा के मजदूर तमिलनाडु में बंधक, सीएम ने दिए जांच के आदेश

News Saga Desk

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से काम की तलाश में Tamil Nadu गए सैकड़ों मजदूरों को एक सूता और कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए Hemant Soren ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच करने और पीड़ित मजदूरों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ितों के अनुसार, उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है और घर लौटने की बात करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें जबरन रोके रखा गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

बताया जा रहा है कि मजदूरों ने किसी तरह वीडियो संदेश के जरिए अपनी आपबीती साझा की, जिसके बाद यह मामला सामने आया। अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More