बिहार विधानसभा का विशेष सत्र: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का floor test कल

News Saga Desk

पटना। Bihar की 18वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र को लेकर शुक्रवार को विशेष सत्र बुलाया गया है। इसको लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

आधिकारिक कार्य सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री Samrat Choudhary सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी, जिसकी शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष के प्रारंभिक संबोधन से होगी।

कार्य सूची के बिंदु संख्या-2 के तहत मुख्यमंत्री यह प्रस्ताव रखेंगे कि सदन वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में अपना विश्वास व्यक्त करता है। इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराए जाने की संभावना है, जो सरकार की स्थिति स्पष्ट करेगा।

मुख्य प्रस्ताव के अलावा, सत्र के दौरान अन्य आवश्यक विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। साथ ही ‘शोक प्रकाश’ के माध्यम से दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह कार्य सूची प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसकी प्रतिलिपि विधानसभा के सभी सदस्यों, मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय और नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। निदेशक राजीव कुमार द्वारा 23 अप्रैल को इसे अधिकृत किया गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सत्र बिहार की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है। जहां सत्ता पक्ष पूर्ण बहुमत का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More News

Read More