News Saga Desk
रांची | राजधानी Ranchi समेत पूरे झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अब राहत के संकेत दिए हैं। हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसी बीच 25 अप्रैल को मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।
26 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को Bokaro, Dhanbad समेत नौ जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि, आंधी और बारिश की आशंका जताई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
27 अप्रैल तक मौसम रहेगा बदला
मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल तक Ramgarh, Hazaribagh, Giridih, Deoghar, Jamtara, Dumka, Godda, Sahibganj और Pakur समेत कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की है।
No Comment! Be the first one.