हजारीबाग में लापता तीन भाई-बहन के शव जंगल में मिले, इलाके में सनसनी और आक्रोश

News Saga Desk

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साथ लापता तीन भाई-बहनों के शव जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव निवासी खुशी, सानिया और आदिल हुसैन 23 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने उसी दिन पुलिस को इसकी सूचना दी थी और लगातार बच्चों की तलाश की गुहार लगाते रहे।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बच्चों के जल्द वापस आने का आश्वासन देकर टालमटोल करती रही। इतना ही नहीं, पुलिस पर 4500 रुपये लेने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

सोमवार को पौता-डेमोटांड जंगल से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More