कनपट्टी पर बंदूक तानकर 1 करोड़ की सोना लूट, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

News Saga Desk

गुमला जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घाघरा थाना क्षेत्र में थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 1 किलो सोना और 75 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घाघरा के प्रसिद्ध आभूषण व्यवसायी हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी दुकान बंद कर अपनी मां के साथ घर लौट रहे थे। उनके पास ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ सोना, बिक्री के लिए रखा गया गहना और नकद राशि मौजूद थी।

घर पहुंचने से करीब 100 मीटर पहले पुटो रोड पर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक लगाकर रोक दिया और हवाई फायरिंग करते हुए धमकी दी ‘सारा सामान निकाल दो, नहीं तो गोली मार देंगे।’

घटना के दौरान शशांक सोनी और उनकी मां सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी पर हथियार तानकर स्कूटी की डिक्की में रखे गहने और नकदी लूट ली।

पीड़ित शशांक सोनी के अनुसार, बदमाश करीब 1 किलो सोना और लगभग 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी थानों और आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More