झारखंड सचिवालय सेवा संघ का प्रदर्शन, कैबिनेट बैठक के दिन प्रदर्शन

News Saga Desk

झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय के समीप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कैबिनेट बैठक के दिन आयोजित इस प्रदर्शन में संघ के सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मानव श्रृंखला झारखंड मंत्री परिषद की बैठक के दौरान उनकी लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई।

मुख्य मांग क्या है?

संघ के कर्मियों की प्रमुख मांग है कि सचिवालय संवर्ग की समीक्षा के लिए गठित नई समिति को तत्काल भंग किया जाए। उनका आरोप है कि यह समिति कर्मचारियों के हितों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। संघ ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और वे अपनी मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया।

Read More News

Read More