चिरकुंडा में जर्जर 11KV तार गिरने से 3 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल में 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिरने से मवेशियों की मौत हो गयी ये घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय निवासी सुनील यादव उस समय अपने मवेशियों को चराने ले जा रहे थे। तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान चासनाला जा रहे एक बाइक सवार युवक ने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। कई अन्य लोग भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि जर्जर तार और टूटे इंसुलेटर की शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चिरकुंडा–पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के लिए रास्ते को बांस-बल्ली से घेर दिया गया। पुलिस ने JBVNL को सूचना देकर पीड़ित मवेशी मालिक सुनील यादव को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल इलाके में यातायात बाधित है

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More