झारखंड में पानी संकट और बिजली कटौती के खिलाफ BJP का चरणबद्ध आंदोलन, 12 मई को रांची में प्रदर्शन

News Saga Desk

झारखंड में पेयजल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 6 मई से 12 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में क्रमवार विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
6 मई को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों में प्रदर्शन की शुरुआत होगी, जबकि 12 मई को राजधानी रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन लोहरदगा, खूंटी समेत अन्य जिलों में भी प्रदर्शन होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत झारखंड को 12,982 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण योजना का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अब तक करीब 6,000 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं, जबकि 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब भी खर्च नहीं की गई है। इसके चलते राज्य के लगभग 45% परिवार आज भी नल जल योजना से वंचित हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि लातेहार, गुमला, गिरिडीह और गढ़वा जैसे जिलों में करीब 30% परिवारों को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि योजना का सही तरीके से संचालन होता, तो महिलाओं को 1-2 किलोमीटर दूर से पानी लाने की मजबूरी नहीं होती।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का ध्यान झारखंड की समस्याओं पर नहीं है, बल्कि उनका फोकस अन्य राज्यों पर रहा है।

Read More News

‘मुझसे पत्रकारों की दुकानदारी चलती है…हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में इरफान अंसारी का बयान

अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी...

झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में बड़े फैसले, सड़क दुर्घटना मुआवजा 4 लाख तक बढ़ा

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी, पेंशन और शिक्षा में अहम निर्णय

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई...

Read More