रांची में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ कल से, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

News Saga Desk

Ranchi में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ का आयोजन कल से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद Sanjay Seth ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

संजय सेठ ने बताया कि महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम कल शाम 5 बजे आयोजित होगा। इस मौके पर राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar, मुख्यमंत्री Hemant Soren, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu समेत कई सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। इससे पहले सुबह 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि 11 बजे मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat शाम 5 बजे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं तीसरे और अंतिम दिन समापन समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में पद्मश्री से सम्मानित कलाकार Mukund Nayak, Madhu Mansuri और Mahavir Nayak अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजय गाथा पर आधारित स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव में ‘अन्नपूर्णा आहार केंद्र’ के माध्यम से खानपान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जो स्थानीय स्वाद और परंपराओं को बढ़ावा देगा।

संजय सेठ ने कहा कि यह सांस्कृतिक महोत्सव रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को मंच मिलेगा और लोगों को विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का अनुभव होगा।

Read More News

रांची में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ कल से, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Ranchi में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ का आयोजन कल से शुरू होने जा रहा है।...

Read More