News Saga Desk
Bokaro Airport को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन, Airports Authority of India और Bokaro Steel Limited की संयुक्त बैठक के बाद काम में तेजी लाई गई है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट से जुड़े तकनीकी और समन्वय के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्हें जल्द पूरा करने का फैसला लिया गया।
प्रशासन ने 30 मई तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया है। कुछ काम 15 मई तक निपटाए जाएंगे, जबकि बाकी कार्य महीने के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। सतनपुर पहाड़ी पर लगने वाली लाइट भी मंगाई जा चुकी है और जल्द इंस्टॉल कर दी जाएगी। इसके बाद जून में Directorate General of Civil Aviation का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के बाद लाइसेंस प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उड़ान सेवा शुरू होने का रास्ता साफ होगा। साथ ही AAI और BSL के बीच एमओयू पर भी काम चल रहा है।
सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के आसपास से अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। मीट और मछली की दुकानों को भी हटाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
बोकारो एयरपोर्ट अब योजना से निकलकर जमीन पर उतरता नजर आ रहा है और अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो जल्द ही यहां से उड़ान सेवा शुरू हो सकती है।
No Comment! Be the first one.