7 सर्कुलर रोड पर सियासी हलचल: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

News Saga Desk

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस अहम बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब नीतीश कुमार हाल ही में अपने पुराने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग को छोड़कर 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार के भविष्य के एजेंडे को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच लगातार संवाद जारी है। इससे पहले भी दोनों के बीच मुलाकातें हो चुकी हैं, जिन्हें सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने के तौर पर देखा गया था।
नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने के बाद यह पहली बड़ी राजनीतिक मुलाकात मानी जा रही है। यह वही आवास है, जहां से उन्होंने पहले भी कई अहम राजनीतिक फैसले लिए थे और जिसे उनका पसंदीदा ठिकाना माना जाता है।
हालांकि बैठक की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक फैसले और आगामी राजनीतिक रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नई सरकार के गठन के बाद लगाता हाई लेवल मीटिंग नीतीश कुमार की सक्रिय भूमिका एनडीए के अंदर समन्वय को लेकर चर्चा कुल मिलाकर, यह मुलाकात बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

Read More News

स्वास्थ्य विभाग घोटाले की स्वतंत्र जांच की मांग, भाजपा ने मंत्री को बर्खास्त करने की उठाई मांग

रांची में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित घोटाले की स्वतंत्र एजेंसी से...

Read More