चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

News Saga Desk

झारखंड | झारखंड के Chatra जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जोरी खुर्द निवासी कैलाश साहू की 52 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।

फूल तोड़कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार अंजू देवी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान वह पूजा के लिए फूल तोड़कर घर लौट रही थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-22 गया-चतरा मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More News

दुमका में पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dumka जिला मुख्यालय स्थित पुराने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने...

किशनगंज भवन निर्माण विभाग में फिर उठा टेंडर मैनेज का मामला, कार्य पूरा होने के बाद निकली निविदा पर सवाल

Kishanganj जिले के भवन निर्माण विभाग में एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

Read More